1st Bihar Published by: Updated Apr 02, 2022, 5:15:19 PM
- फ़ोटो
RANCHI: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा होते-होते बचा। टेकऑफ के समय रांची से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में अचानक तकनीकी खराबी आ गयी। फ्लाइट की एसी बंद होने के बाद होने वाली तेज आवाज से यात्री घबरा गये। फ्लाइट को रोका गया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
इंडिगो की इस फ्लाइट में कुल 60 लोग सवार थे सभी यात्री सुरक्षित हैं। किसी के हताहत की सूचना नहीं है। बताया जाता है कि इंडिगो की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी के बाद कुछ यात्रियों को दूसरी फ्लाइट में एडजस्ट किया गया है जबकि कुछ लोगों को अगले दिन की यात्रा के लिए रि-शेड्यूल किया गया है।