Hindi News / news / बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट पर नीतीश सरकार, सीएम के आदेश पर पानी...

बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट पर नीतीश सरकार, सीएम के आदेश पर पानी मे उतरे डीएम और एसपी

1st Bihar Published by: 11 Updated Jul 15, 2019, 8:02:04 AM

बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट पर नीतीश सरकार, सीएम के आदेश पर पानी मे उतरे डीएम और एसपी

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में बाढ़ के हालात को देखते हुए नीतीश सरकार ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को बाढ़ की स्थिति पर हाई लेवल मीटिंग करने के साथ-साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित जिलों के डीएम और एसपी को प्रभावित लोगों के बीच जाकर काम करने का निर्देश दिया है। सीएम नीतीश के आदेश का असर है कि प्रभावित जिलों के डीएम और एसपी पानी में उतर कर राहत और बचाव करते दिख रहे हैं। सरकार जनता के बीच यह स्पष्ट मैसेज देना चाहती है कि बाढ़ को लेकर वह एक्शन मोड में है। हाई लेवल मीटिंग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को राहत कैंप में बेहतर इंतजाम करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बाढ़ प्रभावित सभी जगह पर अधिकारी पैनी नजर रखें। कोताही बरतने वाले किसी भी अधिकारी को सरकार नहीं बख्शेगी। नीतीश कुमार ने अगले दो दिनों तक बिहार में होने वाली बारिश को लेकर भी पूरा फीडबैक लिया है।