Hindi News / news / BCCI का बड़ा फैसला- रणजी नॉकआउट मैचों में इस्तेमाल होगी डीआरएस

BCCI का बड़ा फैसला- रणजी नॉकआउट मैचों में इस्तेमाल होगी डीआरएस

1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 19, 2019, 2:53:01 PM

BCCI का बड़ा फैसला- रणजी नॉकआउट मैचों में इस्तेमाल होगी डीआरएस

- फ़ोटो

DESK : BCCI ने यह साफ कर दिया है कि इस सीजन में रणजी नॉकआउट मुकाबलों में लिमिटेड डीआरएस का उपयोग किया जाएगा. BCCI के मुताबिक डीआरएस में हॉक-आई और अल्ट्राएज UltraEdge का उपयोग नहीं किया जाएगा. बता दें कि इन दो तकनीकों का इस्तेमाल इंटरनेशनल क्रिकेट में किया जाता है. बता दें कि पिछले सीजन के दौरान रणजी मुकाबलों में खराब अंपायरिंग की शिकायत आई थी. जिसके बाद BCCI ने यह फैसला लिया है. बीसीसीआई के महाप्रबंधक सबा करीम ने कहा, 'बीते साल कुछ नॉकआउट मैचों के दौरान अंपायरों से कुछ गलतियां हुई थीं और इसी कारण हमने इस तरह की स्थिति से बचने के लिए लिमिटेड डीआरएस का उपयोग करने का फैसला किया है.'