Hindi News / news / बीच सड़क पर क्षतिग्रस्त हुई बीजेपी विधायक की गाड़ी, बाल-बाल बची जान

बीच सड़क पर क्षतिग्रस्त हुई बीजेपी विधायक की गाड़ी, बाल-बाल बची जान

1st Bihar Published by: Updated Jun 04, 2022, 3:14:05 PM

बीच सड़क पर क्षतिग्रस्त हुई बीजेपी विधायक की गाड़ी, बाल-बाल बची जान

- फ़ोटो

PATNA: बड़ी खबर भागलपुर के बिहपुर विधानसभा के भाजपा विधायक ईं शैलेंद्र से जुड़ी हुई आ रही है। विधायक की गाड़ी बीच रोड पर ही तहस नहस हो गई। दरअसल उनकी गाड़ी का चक्का खुल गया। गनीमत रही कि इस घटना में विधायक की जान बच गई। 


मिली जानकारी के मुताबिक़ जिस वक्त यह घटना घटी, उस दौरान वो उसी गाड़ी में ही बैठकर पटना जा रहे थे। गाड़ी चलते चलते अचानक रुक गई और उसका चक्का खुल गया। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि विधायक के साथ कितनी बड़ी घटना घट सकती थी। हालांकि इस दौरान वह बाल-बाल बच गए। इस घटना के बाद से हर जगह ये चर्चा हो रही है कि विधायक की गाड़ी चलते-चलते बीच सड़क पर रुक गई। 


आपको बता दें कि बिहपुर से विधायक ई० शैलेन्द्र शनिवार को पटना जा रहे थे। पटना की ओर जा रही गाड़ी जब खगड़िया जिले में महेशकुट पहुंची तो उसका चक्का खुल गया। इस दौरान विधायक को केवल मामूली चोटें आई हैं।