1st Bihar Published by: Updated Oct 21, 2022, 8:49:16 AM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार के पुलिस महकमे का सबसे हाईप्रोफाइल जालसाज अभिषेक अग्रवाल से जुड़ा एक के बाद एक खुलासा हो रहा है। अब इस मामले से जुड़ी जो ताज़ा जानकारी सामने आई है वह बेहद चौंकाने वाली है। दरअसल, आईपीएस आदित्य कुमार और जालसाज अभिषेक की दोस्ती कराने वाला शख्स खुद एक आईपीएस अफसर है। बिहार कैडर के आईपीएस अफसर ने 5 साल पहले अभिषेक और आदित्य की मुलाकात कराई थी। वक्त के साथ दोनों एक दूसरे से काफी क्लोज हो गए।
बेगूसराय के एसपी रहते अभिषेक की आदित्य से मुलाक़ात हुई। बाद में दोनों एक के बीच जिगरी दोस्ती हो गई। जब आदित्य की मुसीबत बढ़ी तो मास्टरमाइंड अभिषेक ने सॉलूशन निकालना शुरू कर दिया। हद तो तब हो गई जब उसने आईएएस अफसर को फोन मिला दिया। लेकिन यहां उसकी जालसाजी काम नहीं आई और वह गिरफ्तार हो गया।
आईपीएस आदित्य कुमार पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है, लेकिन वह फरार बताए जा रहे हैं। ईओयू उनके खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी करने का अनुरोध अदालत से करनेवाली है। केस के आईओ अदालत भी गए थे। संभावना जताई जा रही है कि आज यानी शुक्रवार को वारंट जारी करने का अनुरोध किया जा सकता है।