Hindi News / news / बेगूसराय में जमीन की लड़ाई में गरजी बंदूके, तीन को लगी गोली

बेगूसराय में जमीन की लड़ाई में गरजी बंदूके, तीन को लगी गोली

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated May 28, 2020, 1:54:19 PM

बेगूसराय में जमीन की लड़ाई में गरजी बंदूके, तीन को लगी गोली

- फ़ोटो

BEGUSARAI : बेगूसराय में जमीनी विवाद में दो पक्ष कर जमकर गोलीबारी हुई है ।इस गोलीबारी में 3 लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गये हैं । गांव में मामले को लेकर तनाव है। पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।


घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव की है। जहां जमीन के विवाद में गोलियां चली हैं। तीन लोगों को गोली लगी है। तीनों घायलों को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है। गोलीबारी की घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गयी। घायल व्यक्ति की पहचान बुची दास, गौरी दास और दहाड़ दास के रूप में की गई है।


बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में 2013 से ही भूमि विवाद चल रहा था।आज फिर एक बार फिर विवाद के कारण दो पक्षों में खूनी संघर्ष शुरू हो गया। मिली जानकारी के अनुसार जमीन पर दोनों पक्ष में किसी बात को लेकर पहले विवाद हुआ फिर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लोग गोलीबारी पर उतर आए।


फिलहाल छौड़ाही थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।वहीं उस जगह अभी भी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पूरे मामले पर एसपी अवकाश कुमार ने कहा कि दो पक्षों में जमीनी विवाद में गोलीबारी हुई है लेकिन अभी तक गोली लगने की सूचना नहीं मिली है।  फिलहाल जांच की जा रही है।