Hindi News / news / भाई के साथ पेट्रोल लेने गई बहन से 7 युवकों ने किया गैंगरेप,...

भाई के साथ पेट्रोल लेने गई बहन से 7 युवकों ने किया गैंगरेप, विरोध करने पर आरोपियों ने भाई को फेंका कुएं में

1st Bihar Published by: Updated May 01, 2020, 3:52:43 PM

भाई के साथ पेट्रोल लेने गई बहन से 7 युवकों ने किया गैंगरेप, विरोध करने पर आरोपियों ने भाई को फेंका कुएं में

- फ़ोटो

DESK:  भाई के साथ पेट्रोल लेने गई बहन के साथ सात युवकों ने गैंगरेप किया. जब उसका भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने कुएं में फेंक दिया. यह दिल दहलाने वाली खबर मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की है. इस घटना पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा. ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि युवक अपनी बहन के साथ एक पेट्रोल पंप जा रहा था. इस दौरान रास्ते में आरोपियों ने बाइक को रुकवाया. उसके बाद उसके बहन के साथ छेड़खानी करने लगे. जब भाई ने उसका विरोध किया तो आरोपियों ने विरोध करने वाले को कुएं में फेंक दिया. लड़की के साथ सभी ने गैंगरेप किया. घंटों बाद कुएं से युवक की आवाज सुन लोगों ने बाहर निकाला तो उसकी जान बची. 

तीन नाबालिक आरोपी गिरफ्तार

घटना के बारे में पीड़िता ने पाढ़र थाना में जाकर घटना के बारे में बताया और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. शिकायत के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. तीनों गिरफ्तार आरोपी नाबालिग बताए जा रहे है. बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.