1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 15, 2019, 8:36:04 AM
- फ़ोटो
BHAGALPUR: जिले के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अपराधियों ने एक गार्ड को गोली मार दी है. गंभीर रुप से घायल गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद सुरक्षा की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं. जिससे इमरजेंसी सेवा ठप हो गई है. खबर के मुताबिक रविवार की देर रात मायागंज अस्पताल के हॉस्पिटल परिसर में मोटरसाइकिल लगाने को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोलीबारी की इस घटना में गार्ड इंद्रजीत कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया. वहीं इस घटना के बाद जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. भागलपुर से सुशील की रिपोर्ट