Hindi News / news / BHAGALPUR NEWS: नदी में डूबने से एक युवक की मौत, दूसरे की तलाश...

BHAGALPUR NEWS: नदी में डूबने से एक युवक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 25, 2024, 2:50:40 PM

BHAGALPUR NEWS: नदी में डूबने से एक युवक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

- फ़ोटो

BHAGALPUR: भागलपुर में नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी है वही एक किशोर पानी में बह गया है। घटना नाथनगर प्रखंड के लालूचक घाट की है। जहां नदी में नहाने के दौरान एक किशोर और युवक डूब गया। युवक की पानी में डूबने से मौत हो गयी जबकि किशोर पानी में बह गया। 


इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। वही स्थानीय गोताखोर शव की तलाश में जुटे हैं। जानकारी के मुताबिक, नाथनगर प्रखंड के श्रीरामपुर घाट में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां नदी में स्नान के दौरान युवक की मौत हो गईं । 


वही क्षेत्र के ही लालूचक घाट पर किशोर की डूबने की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों का भी भीड़ नदी के किनारे उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मुशक्कत के बाद युवक के शव को नदी से बाहर निकाला गया। वही लालुचक घाट पर डूबे किशोर का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है वहीं गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम डूबे किशोर को ढूंढने में लगी है।