1st Bihar Published by: Updated Oct 20, 2019, 1:05:12 PM
- फ़ोटो
JAMMU KASHMIR : आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई की है. भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी POK में चल रहे आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है. भारतीय सेना की तरफ से आर्टिलरी गन का इस्तेमाल करते हुए यह कार्रवाई की गई है.
लाइन ऑफ कंट्रोल से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए लगातार फायरिंग की जा रही थी. भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए पीओके में चल रहे आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है. भारतीय सेना की तरफ से की गई कार्रवाई में आतंकी ठिकाने नेस्तनाबूद हो गए हैं.
भारतीय सेना की तरफ से की गई यह कार्रवाई नीलम घाटी इलाके में हुई है. खबरों के मुताबिक भारत की तरफ से की गई कार्रवाई में 3 से 5 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने और अन्य के घायल होने की सूचना ह.