1st Bihar Published by: SANT SAROJ Updated Tue, 10 May 2022 09:27:37 PM IST
- फ़ोटो
SUPAUL: बिहार के सुपौल जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भोज में बचे मिठाई के खाने 10 बच्चे बीमार हो गये हैं। फिलहाल सभी बच्चों को छातापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इस घटना से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।
सुपौल के छातापुर प्रखंड के रजवाड़ा गांव स्थित वार्ड संख्या 5 में भोज में बचे मिठाई खाने से 10 बच्चे बीमार हो गए हैं। सभी बीमार बच्चों को छातापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की इलाज जारी है। डॉक्टर सुनील कुमार ने बताया कि सभी बच्चे फिलहाल ख़तरे से बाहर हैं।