Hindi News / news / भूकंप के तेज झटकों से फिर कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही...

भूकंप के तेज झटकों से फिर कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 09, 2024, 7:37:21 AM

भूकंप के तेज झटकों से फिर कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

- फ़ोटो

DESK: भारतीय समय अनुसार मंगलवार की रात करीब 2 बजकर 18 मिनट पर इंडोनेशिया के तलौद द्वीप समूह में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। 6.7 तीव्रता के भूकंप के तेज झटकों के धरती कांप गई। भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 80 किमी की गहराई पर था।


दरअसल, इंडोनेशिया में आए दिन भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहते हैं। इसके पीछे की मुख्य वजह यहां का भौगोलिक संरचना है। ऐसे में 6.7 तीव्रता के भूकंप के बावजूद अभी तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। मंगलवार की रात करीब 2 बजकर 18 मिनट पर लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किए और एहतियात के तौर पर अपने घरों से बाहर निकल गए।


बता दें कि नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.6 मापी गई थी। इसकी वजह से वहां सुनामी का भी अलर्ट जारी किया गया था। जापान में आए विनाशकारी भूकंप की वजह से अब तक एक सौ से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।