Hindi News / news / गायक भूपेंद्र सिंह का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

गायक भूपेंद्र सिंह का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

1st Bihar Published by: Updated Jul 18, 2022, 10:25:45 PM

गायक भूपेंद्र सिंह का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

- फ़ोटो

DESK : बॉलीवुड से जुड़ी ताजा खबर सामने आ रही है, गायक भूपेंद्र सिंह का निधन हो गया है। भूपेंद्र सिंह 82 साल के थे। उनके निधन के बारे में भूपेंद्र सिंह की पत्नी मिताली सिंह ने खुद जानकारी दी है। भूपेंद्र सिंह की तबीयत पिछले कुछ वक्त से ठीक नहीं थी और उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली है।


गायक भूपेंद्र सिंह का जन्म अमृतसर में 6 फरवरी 1940 को हुआ था। भूपेंद्र ने संगीत की तालीम अपने पिता नत्था सिंह से ली। वह बचपन से ही गिटार बजाने का हुनर रखते थे। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक जगह बनाई और देश के मशहूर गायक बन गए और उनके नाम कई हिट गाने हैं।


भूपेंद्र सिंह ने जो गाने गाए गए उससे गजलों ने उन्हें एक खास पहचान दिलाई। भूपेंद्र सिंह की पत्नी मिताली सिंह भी मशहूर गायिका हैं। वह अपनी पत्नी मिताली के साथ कई गजल गा चुके हैं। खबर है की भूपेंद्र सिंह की स्कैनिंग में डॉक्टर ने कोलन कैंसर की आशंका जताई थी, हालांकि अब तक सभी टेस्ट नहीं पूरे हो पाए थे क्योंकि वे कोरोना संक्रमित हो गए थे। इस वजह से कैंसर को लेकर उनके सभी टेस्ट नहीं हो पाए।