1st Bihar Published by: Updated May 30, 2022, 5:10:20 PM
- फ़ोटो
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार की राजनीतिक गलियारों से निकलकर आ रही है। जहां आरजेडी ने विधान परिषद के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय जनता दल ने मो. कारी सोहैब, मुन्नी देवी और अशोक कुमार पांडेय को उम्मीदवार बनाया है। इस बात की आधिकारिक घोषणा पार्टी के प्रवक्ता चित्तरंजन गगन और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने दी है।
वही राजद नेता शक्ति सिंह की मौजूदगी में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने आज प्रेस को संबोधित किया और विधान परिषद उम्मीदवारों के नाम की जानकारी दी। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बताया राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से विचार विमर्श के बाद राजद ने बिहार विधान परिषद के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा आज कर दी है। राज्यसभा के सदस्यों की घोषणा सबसे पहले आरजेडी ने की है। आरजेडी फैसला लेने में विलंब नहीं करती है।

