1st Bihar Published by: Updated Aug 23, 2022, 7:09:47 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार के राजनीतिक गलियारे से इस वक्त की एक ताजा खबर सामने आ रही है। बिहार विधान परिषद के सभापति पद के लिए जेडीयू उम्मीदवार देवेश चंद्र ठाकुर कल अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
विधान परिषद के सभापति के चुनाव को लेकर 25 अगस्त को विशेष बैठक आयोजित की गई है और देवेश चंद्र ठाकुर के नाम पर पहले ही मुहर लग चुकी है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की मौजूदगी में देवेश चंद्र ठाकुर कल सुबह 10:30 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे