ब्रेकिंग न्यूज़

IPL2025: "हमें विनम्र बने रहने की जरुरत", अंकतालिका में टॉप पर जाने के बाद हार्दिक और सूर्या का बड़ा बयान, फैंस बोले "ये दोनों MI के पिलर हैं" Made in India: डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ वॉर के बाद अमेरिका में 'मेड इन इंडिया' की गूंज! Gold theft jewellery shop: थानेदार बनकर आया, लाखों के गहने ले उड़ा, CCTV फुटेज देख दंग रह गया दुकानदार! Bihar Politics: "नीतीश को साइडलाइन करने की हिम्मत किसी में नहीं": मनोज तिवारी.. चिराग के भविष्य और पवन सिंह के BJP में आने पर भी बोले Road Accident Death : कुछ महीने पहले हुई थी शादी, अब सड़क हादसे में सुप्रीम कोर्ट के वकील की मौत,पत्नी घायल Caste Census: बिहार चुनाव और पहलगाम हमले से है जातीय जनगणना का कनेक्शन? विपक्ष के तीखे सवालों के बाद जनता सोचने पर मजबूर Pakistan Airspace: पाकिस्तान द्वारा एयरस्पेस बंद किए जाने के बाद एयर इंडिया को भारी नुकसान, बढ़ीं मुश्किलें Bihar News: पटना में हाईटेक हाइड्रोलिक पार्किंग सिस्टम, अब कार्ड स्कैन करो और कार खुद हो जाएगी पार्क Double Money Scheme fraud: बिहार में 24 घंटे में पैसा डबल करने का झांसा, एक करोड़ से अधिक की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार CBSE 10th Result 2025: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानिए.. कब और कहां आएगा परिणाम, कैसे करें चेक?

बिहार : औरंगाबाद में ट्रक से जा टकराई स्कॉर्पियो : झारखंड के दो लोगों की मौत

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 09 May 2024 10:01:19 AM IST

बिहार : औरंगाबाद में ट्रक से जा टकराई स्कॉर्पियो : झारखंड के दो लोगों की मौत

- फ़ोटो

AURANGABAD : औरंगाबाद से एक और सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत का समाचार मिल रहा है। सड़क दुर्घटना में मारे गए दोनों लोग झारखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 


जिले के बारुण थानाक्षेत्र के सिंदुरिया मोड़ के समीप बुधवार की देर रात तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मरने वाले दोनों लोग झारखंड के रहने वाले बताये जा रहे हैं। हादसे में पांच अन्य लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी सूचना हैं। इस घटना में मृतकों की पहचान झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थानाक्षेत्र के भागेवार जेजोलो गांव निवासी सुभाष मंडल (38 साल) और बबलू मंडल (45 साल) के रूप में की गई है। 


वहीं, इस हादसे में इसी गांव के बौला भुइयां के 16 वर्षीय पुत्र संदीप, बौला भुइयां की 38 वर्षीय पत्नी रेखा देवी, फकर भुइयां के 35 वर्षीय पुत्र टुनटुन मंडल, सुरेंद्र मंडल की पत्नी फूलवंती देवी एवं गया जिले के अतरी थानाक्षेत्र के सरोतर गांव निवासी स्व. बुचन सिंह के 40 वर्षीय पुत्र बृजमोहन सिंह घायल हैं। बृजमोहन सिंह मृतक बबलू मंडल के बहनोई हैं। इनका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। जिसमें कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है। 


बताया जाता है कि बबलू मंडल की तबीयत खराब थी और सभी स्कॉर्पियो से उन्हें इलाज के लिए लेकर जा रहे थे। तबीयत ठीक होने के बाद सभी घर लौट रहे थे। रात में जैसे ही वे बारुण के सिंदुरिया मोड़ के पास पहुंचे तो खड़े ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही एनएचएआई की एंबुलेंस नेअविलंब इसकी जानकारी सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. आशुतोष कुमार को दी। मौके पर एंबुलेंस पहुंची और सबको सदर अस्पताल लाया गया।  यहां चिकित्सकों ने सुभाष मंडल और बबलू मंडल को मृत घोषित कर दिया।