1st Bihar Published by: Updated Sat, 15 Feb 2020 01:37:23 PM IST
- फ़ोटो
RANCHI: अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। लालू दरबार में कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा हाजिरी लगाने पहुंचे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के पहुंचते ही तरह-तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं।
बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा अचानक रिम्स पहुंचे तो सारी नजरें उधर ही टिक गयी। पत्रकारों ने भी उन्हें घेर लिया। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वे लालू यादव की तबीयत जानने पहुंचे हैं। लेकिन इसी बीच मीडियाकर्मियों के एक ऐसा सवाल जड़ दिया कि शत्रुघ्न सिन्हा बगले झाकते दिखे। पत्रकारों ने उनसे पूछ दिया कि क्या आप राज्यसभा का टिकट लेने के लिए लालू दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे हैं। तो अंदर ही अंदर बिहारी बाबू खींझ गए और थोड़ा मजाकिया मूड दिखाते हुए कहा कि आप ही दिलवा दीजिए।
बीजेपी छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम चुके बिहारी बाबू को लोकसभा चुनावों में पटना साहिब सीट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बड़ी पटखनी दी थी। उस हार के बाद से अचानक बिहारी बाबू राजनीतिक परिदृश्य से ओझल से हो गये है हालांकि पटना का सांसद रहने के दौरान भी उनके उपर लोगों के बीच नहीं पहुंचने का आरोप लगता रहा है।
खैर बिहारी बाबू पिछले दिनों अचानक सोशल मीडिया में एक्टिव दिखे और दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की जीत के बाद दनादन छह ट्वीट कर गर्मजोशी से उन्हें बधाई दी थी। इसके बाद भी चर्चा हुई क्या शत्रुघ्न सिन्हा AAP का दामन थामेंगे क्या क्योंकि दिल्ली में कांग्रेस आप के खिलाफ खड़ी थी।कांग्रेस के अंदर बहुत ज्यादा तरजीह नहीं मिलती देख बीजेपी को बहुत मिस भी कर रहे हैं।