Bihar News: बिहार में भीषण आग से लाखों का नुकसान, वाहन और मवेशी जलकर खाक Pawan Singh : पावर स्टार पवन सिंह का बड़ा एलान,कहा - नहीं लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव, रहेंगे भाजपा के सच्चे सिपाही Bihar Assembly Election 2025 : क्या सच में NDA में नहीं तय हुआ सीट बंटवारा का फार्मूला, उपेंद्र कुशवाहा ने छेड़ दी नई चर्चा; दिल्ली में हो रही सहयोगी नेताओं की बैठक महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फार्मूला तय: आरजेडी को 135, कांग्रेस को 55 सीटें, एक दर्जन सीटों पर अब भी जिच Bihar Election 2025: टिकट कटने से बाद मिश्रीलाल ने दिया BJP से इस्तीफा;फ्लोर टेस्ट में किया था बड़ा साजिश; अब किस पार्टी में होंगे शामिल Road Accident: बिहार में दो ट्रकों की भीषण टक्कर में झारखंड चालक की मौत, यूपी चालक की हालत नाजुक Tejaswi Yadav : तेजस्वी यादव ने छात्रों से की बातचीत, कहा- सरकार बनते ही खत्म होगा पेपर लीक और बहाली में देरी दिल्ली में आज NDA की बड़ी बैठक: सीट शेयरिंग पर आखिरी बातचीत, सभी दलों के शीर्ष नेता पहुंचे Bihar Election 2025: मोकामा की राजनीति में धमाकेदार एंट्री की तैयारी ! बाहुबली को टक्कर देगी बाहुबली की पत्नी; इस पार्टी से मिल सकता है मौका BJP candidate list : NDA में सीट बंटवारा का फार्मूला तय, अमित शाह आज तैयार करेंगे BJP कैंडिडेट का फाइनल लिस्ट;इन लोगों का नाम कटना हुआ तय
1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated Tue, 29 Mar 2022 02:38:46 PM IST
- फ़ोटो
NAWADA : नवादा पुलिस और एसटीएफ की टीम ने अकबरपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। फरहा गांव में हुई छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने के उपकरण को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से एक पूर्व दारोगा के भतीजा समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि अकबरपुर के फरहा गांव में ग्रिल और शटर बनाने के नाम पर आरोपियों ने किराए पर दुकान लिया था और उसमें मिली गन फैक्ट्री चला रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रिटायर दारोगा इकबाल अशरफ के भतीजा एनुल उर्फ छोटू समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार लोगों में 4 आरोपी मुंगेर के हैं, जो नवादा में रहकर मिनी गन फैक्ट्री चला रहे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 5 निर्मित पिस्टल, 4 अर्धनिर्मित पिस्टल, 13 मैगजीन, 10 मोबाइल, 100 जिंदा कारतूस समेत 50 से अधिक चाकू को बरामद किया है।
रजौली एसडीपीओ संजय पांडेय ने बताया कि दो हथियार तस्करों ने मुंगेर के अवैध हथियार बनाने वाले से सम्पर्क कर नवादा के फरहा में मिनी गन फैक्ट्री की शुरुआत की है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक साथ चार ठिकाने पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में अवैध हथियारों को बरामद किया गया है।