Hindi News / crime / बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में...

बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप

Bihar Crime News: कटिहार के फालका थाना में पुलिस हिरासत के दौरान युवक की संदिग्ध मौत के बाद बवाल, परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए हत्या का केस दर्ज करने की मांग की।

1st Bihar Published by: SONU Updated Apr 04, 2026, 11:49:03 AM

Bihar Crime News

- फ़ोटो Reporter

Bihar Crime News: बिहार के कटिहार जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। फालका थाना पुलिस की हिरासत में एक युवक, कैलू यादव उर्फ राकेश यादव, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने को चारों ओर से घेर लिया।


परिजनों के अनुसार, तीन दिन पहले फालका थाना पुलिस ने कैलू यादव को नशीले पदार्थ (स्मैक) की खरीद-बिक्री और सेवन के आरोप में हिरासत में लिया था। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने थाने में उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और अंदरूनी चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।


मौत की खबर फैलते ही ग्रामीण और परिजन उग्र हो गए। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने फालका थाने का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। परिजन दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने और उचित मुआवजे की मांग पर अड़े हैं। हालात को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।