ब्रेकिंग न्यूज़

Railway Employee Festival: लोको पायलट को नहीं मिली छुट्टी, रेलवे स्टेशन पर ही पत्नी ने मनाया करवा चौथ Bihar News: बिहार के इस जिले में दर्जनों शस्त्र धारकों के लाइसेंस निलंबित, कुख्यातों के लिए विशेष फरमान जारी Indian Railways Rule: अगर आप भी करते हैं ट्रेन में यह काम, तो हो जाए सावधान; अब यात्रियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई NDA Seat Sharing: बिहार चुनाव 2025: NDA सीट बंटवारा लगभग तय, बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज; इस दिन आ सकता है कैंडिडेट के नाम का लिस्ट Bihar Crime News: भूमि विवाद में हिंसक झड़प, फायरिंग में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर को लगी गोली; हालत गंभीर Land for Job Case : लैंड फॉर जॉब केस में आएगा बड़ा फैसला, लालू-राबड़ी-तेजस्वी दिल्ली रवाना; बिहार चुनाव से पहले बढ़ेगी RJD परिवार की टेंशन Bihar Election 2025 : Bihar Election 2025: दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक, तेजस्वी यादव-राहुल गांधी की मुलाकात से तय हो सकता है सीट शेयरिंग फॉर्मूला Bihar News: दिसंबर तक बिहार से इन राज्यों के लिए कई जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, लिस्ट जारी.. UPI New Rule: UPI में बड़ा बदलाव, इस दिन से मिलेगा नया फिचर, अब ऑटोपेमेंट्स और बिल्स को ऐसे मैनेज करना होगा आसान Bihar Election 2025: मोकामा की राजनीति में दिखेगा नया रंग,दो बाहुबलियों की लड़ाई में किसे चुनेगी जनता; एक ही कास्ट पर दोनों की पकड़

बिहार: जयमाला के बाद दूल्हे ने शादी से किया इनकार, लड़की वालों ने बना लिया बंधक

1st Bihar Published by: Updated Sat, 11 Jun 2022 07:30:45 PM IST

बिहार: जयमाला के बाद दूल्हे ने शादी से किया इनकार, लड़की वालों ने बना लिया बंधक

- फ़ोटो

MOTIHARI: मोतिहारी में एक दूल्हे ने ऐन वक्त पर शादी से इनकार कर दिया। दूल्हे की इस करतूत से नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे के परिजनों को बंधक बना लिया। इस दौरान दूल्हा मौका पाकर बारात से भाग खड़ा हुआ। लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे के परिजनों को एक कमरे में बंद कर दिया है, सभी के मोबाइल भी बंद हैं। घटना जिले के गायत्री नगर की है।


जानकारी के मुताबिक बेतिया के योगापट्टी थाना क्षेत्र स्थित बेलनवा गांव निवासी ब्रजकिशोर शुक्ला के छोटे बेटे सर्वेश की शादी मोतिहारी के गायत्री नगर निवासी ओम पांडेय की बेटी से 6 महीने पहले तय हुई थी। 10 जून को बारात सज धजकर लड़की के घर पहुंच गई। डीजे की धुन पर लोग थिरक रहे थे। द्वारपूजा के बाद जयमाला की रस्म पूरी हुई। वर-वधू जयमाला के स्टेज पर खड़े थे। इसी दौरान दूल्हे ने अचानक शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद बारात में बवाल मच गया।


गुस्साए लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे के पिता, चाचा, फूफा समेत परिवार के दर्जनों लोगों को बंधक बना लिया। मामला बिगड़ता देख दूल्हा मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की मानें तो लड़के का एक शादीशुदा महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। पहले तो वह शादी के लिए तैयार हो गया लेकिन ऐन वक्त पर उसे अपनी प्रेमिका की याद आ गई और उसने शादी से इनकार कर दिया।


लड़की पक्ष के लोगों का कहना है कि शादी के लिए दहेज के तौर पर लड़के वालों को 12 लाख रुपए दिए गए हैं। इसके साथ ही शादी की तैयारी में 7 से 8 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं। लड़की पक्ष के लोगों का कहना है कि अबतक इस शादी में जितना पैसा खर्च हुआ है वह लड़के वालों को लौटाना होगा। इधर, लड़के वाले पैसे के बदले लड़की के परिजनों को जमीन देने के लिए तैयार हैं। जमीन की रजिस्ट्री होने के बाद ही बंधक बने लोगों को छोड़े जाने की बात कही जा रही है।


लोगों का बताना है कि शादी 6 महीने पहले तय हुई थी। शादी से पहले सगाई की रस्म भी हुई थी। लड़के और लड़की ने एक दूसरे को देखा भी था। बावजूद इसके ऐन वक्त पर लड़के ने शादी से इनकार कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले को सुलझाने में जुटी है। हालांकि पुलिस ने दूल्हे के परिजनों को बंधक बनाए जाने की बात से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि शादी टूटने के बाद दोनों परिवार के लोग समझौता कर रहे हैं। दोनों पक्ष के लोगों को कहना है कि शादी नहीं करनी है।