ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बेटे की मौत की खबर नहीं सुन पाई मां, सदमे से तोड़ दी दम Bihar assembly election 2025 : वोटिंग को लेकर बवाल, दबंग समर्थकों ने घर पर चढ़कर की मारपीट, एक घायल; मुख्य आरोपी गिरफ्तार Bihar election counting : मुजफ्फरपुर स्ट्रांग रूम विवाद: राजद के आरोपों पर मचा सियासी बवाल, प्रशासन ने बताया झूठ Patna Crime News: जुआ खेलने को लेकर युवकों में विवाद, आधी रात खूब हुआ ठांय-ठांय, दो गिरफ्तार Bihar Election 2025 : छोटे दलों का बड़ा इम्तिहान: NDA के लिए चिराग की रोशनी, तो तेजस्वी को चाहिए हाथ का मजबूत साथ; इसी से तय होगा सत्ता की कुर्सी Bihar News: बिहार में यहाँ पुलिस टीम पर हमला, 4 कर्मी घायल.. Patna Traffic Plan: मतगणना के दिन पटना में बंद रहेंगे यह रुट, सुरक्षा व्यवस्था भी टाइट; जाने लें वैकल्पिक मार्ग Bihar Election 2025 : मतगणना से पहले तेजस्वी का मिशन काउंटिंग, आरजेडी प्रत्याशियों को दिए सख्त निर्देश; जानिए क्या है प्लान Bihar News: बिहार से यहां के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, भीड़ से यात्रियों को मिलेगी राहत Road Accident: शादी से लौट रहे टेंपो और ट्रक की टक्कर, मौके पर महिला की मौत; 8 घायल

बिहार के 10 जिलों में आज होगी बारिश, पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने की अलर्ट जारी

1st Bihar Published by: Updated Sun, 12 Jun 2022 07:13:27 AM IST

बिहार के 10 जिलों में आज होगी बारिश, पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने की अलर्ट जारी

- फ़ोटो

PATNA: राज्य में इस बार मानसून के समय से पहले पहुंचने के आसार थे,  लेकिन ऐसा हुआ नहीं। सिलीगुड़ी और सिक्‍क‍िम तक पहुंच चुका मानसून करीब एक हफ्ते से बिहार की सीमा के पास ही सिमित है। इसी कारण पूर्वी सीमावर्ती जिलों में लगातार बारिश हो रही है। पटना के मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो बिहार में चार-पांच दिनों के बाद मानसून का प्रभाव दिखाने लगेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने सभी जिलों में 15 जून को मेघ गर्जन आकाशीय बिजली के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। आने वाले 24 घंटों में प्रदेश के 10 जिलों के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में झमामझ बारिश के आसार है। 


वहीं, प्रदेश के तीन जिले में पछुआ के कारण कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। 21 दिन बाद भी राज्य में लू की स्थिति बनी रहने वाली है। शनिवार को 44.3 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं, पटना का तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकि नगर, त्रिवेणी में 19.4 मिमी, किशनगंज के ठाकुरगंज में 18.6 मिमी, पश्चिमी चंपारण के गौनाहा में 17.6 मिमी, किशनगंज के तैयबपुर में 16 मिमी, चरघरिया में 4.8 मिमी एवं किशनगंज में 2.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। 


  • पांच दिन बाद दिखेगा मानसून का असर, 15 जून को हो सकती है बारिश 
  • प्रदेश के 10 जिलों में झमाझम बारिश, तीन जिलों में लू का अलर्ट जारी 
  • 44.3 डिग्री के साथ बक्सर प्रदेश का रहा गर्म शहर रहा
  • सामान्य से दो डिग्री की वृद्धि के साथ पटना का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री दर्ज  
  • पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकि नगर, त्रिवेणी में 19.4 मिमी बारिश दर्ज


6 जिलों को छोड़ शेष जिलों के तापमान में होगी वृद्धि  

  • शनिवार को प्रदेश के पटना, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा, सबौर, बांका जिलों को छोड़ शेष सभी जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। 


प्रमुख शहरों का तापमान 

  • भागलपुर    38.4
  • बक्सर      44.3
  • सिवान     39.0 
  • मुजफ्फरपुर  34.1
  • वैशाली     37.4
  • समस्तीपुर   35.0
  • जमुई        42.4
  • बेगूसराय     36.7
  • समस्तीपुर    35.0
  • सिवान       39.0 
  • दरभंगा       33.4
  • पूर्णिया       34.4