ब्रेकिंग न्यूज़

Anant Singh Arrested: दुलारचंद यादव की हत्या से लेकर अनंत सिंह की गिरफ्तारी तक..., समझिए मोकामा में अदावत की पूरी कहानी Bihar Election 2025: मोकामा में प्रत्याशी समर्थक की हत्या के बाद कड़ा हुआ प्रशासन अलर्ट, अवैध हथियारों और अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के दिए आदेश Bihar News: बिहार के इस रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, खर्च किए जाएंगे ₹25 करोड़ Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में आज का सुपर संडे: पीएम मोदी का पटना में रोड शो, राहुल गांधी बेगूसराय-खगड़िया रैली से करेंगे पलटवार Anant Singh Arrest: “सत्यमेव जयते, मैं नहीं...अब चुनाव मोकामा की जनता लड़ेगी”, गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह का पोस्ट वायरल Dularchand murder case : आधी रात CJM कोर्ट में पेश हुए बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह, जेल भेजने की शुरू हुई तैयारी Anant Singh arrest: मुश्किलों में फंसे मोकामा के 'छोटे सरकार' अनंत सिंह, दुलारचंद यादव की हत्या के समय खुद थे मौजूद दुलारचंद हत्या के मामले में पुलिस ने अनंत सिंह समेत तीन लोगों को किया अरेस्ट, SSP ने कहा - घटना के वक्त खुद मौजूद थे JDU कैंडिडेट Anant Singh arrest : अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद पटना ssp ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस! कुछ देर में हो जाएगी आधिकारिक पुष्टि ; क्या होगा मोकामा सीट पर असर बड़ी खबर : दुलारचंद हत्याकांड मामले में पुलिस ने अनंत सिंह को किया अरेस्ट ! दो गाड़ियों से साथ लेकर रवाना हुए सीनियर अधिकारी ! इलाके में चर्चा हुई तेज

बिहार के इस गांव में नहीं हो रही लड़कों की शादी, कई परिवारों ने छोड़ दिया गांव, जानिए क्या है वजह..

1st Bihar Published by: Updated Sun, 27 Mar 2022 06:11:39 PM IST

बिहार के इस गांव में नहीं हो रही लड़कों की शादी, कई परिवारों ने छोड़ दिया गांव, जानिए क्या है वजह..

- फ़ोटो

GOPALGANJ : आज हम आपको बताने जा रहे हैं बिहार के एक ऐसे गांव की कहानी जिसे जानकर हर कोई हैरान है। गोपालगंज जिले के इस गांव में मक्खियों के आतंक के कारण वहां के लड़कों की शादी नहीं हो पा रही है। मक्खियों के आतंक के कारण इस गांव में बेटियों की शादी करने से लोग परहेज कर रहे हैं। हाल के दिनों गांव के कई लड़कों की शादी मक्खियों के कारण होते-होते रह गई। करीब दर्जनभर परिवार मक्खियों के आतंक से परेशान होकर गांव से पलायन कर चुके हैं। 


सदर ब्लॉक स्थित विक्रमपुर गांव के लोगों का मक्खियों ने जीता हराम कर दिया है। पिछले पांच वर्षों से यहां के लोग मक्खियों से खासे परेशान हैं। रात हो या दिन 24 घंटे लोग मच्छरदानी का इस्तेमाल करते हैं। आराम करने से लेकर खाना खाना और बच्चों का पढ़ना लिखना मच्छरदानी के अंदर ही होता है। मक्खियों के कारण यहां के लोगों का जीना दुष्वार हो गया है।


ग्रामीणों की मानें तो मक्खियों के कारण गांव के तीन लड़कों की शादी टूट चुकी है। लड़की वाले एक बार लड़के को देखने गांव में आते हैं तो मक्खियों के आतंक से परेशान होकर दोबारा वापस नहीं लौटते। मक्खियों के प्रकोप को देख लड़की वाले अपनी बेटी की शादी इस गांव में नहीं करना चाहते। शादी नहीं होने से परेशान गांव के करीब दर्जनभर लोग गांव छोड़कर पलायन कर चुके हैं।


ग्रामीणों की मानें तो गांव के पास कई पोल्ट्री फार्म चलाए जा रहे हैं जिसके कारण मक्खियों का आतंक दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। इस संबंध में जिला प्रशासन से कई बार गुहार लगाई लेकिन समस्या का निदान नहीं हुआ। पूरे मामले पर सिविल सर्जन ने बताया कि गांव में अधिक संख्या में पोल्ट्री खाद में नमी की मात्रा अधिक होती है, जो मक्खियों के पनपने का एक माध्यम है। छिड़काव और साफ-सफाई कर इस समस्या पर नियंत्रण किया जा सकता है।