1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 20, 2024, 10:01:15 PM
- फ़ोटो
KATIHAR: बिहार के पूर्व मंत्री महेंद्र नारायण यादव का निधन हो गया। 82 की उम्र में कटिहार स्थिति अपने आवास में उन्होंने अंतिम सांस ली। लंबे समय वो बीमार चल रहे थे। वो 5 बार प्राणपुर विधानसभा से विधायक थे। 1997- 2000 में महेंद्र नारायण यादव राबड़ी देवी मंत्रिमंडल में पथ निर्माण मंत्री थे।
उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद सहित कई लोग आवास पर पहुंचे और नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। वो अपने पीछे चार बेटियों के अलावा भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। बिहार के पूर्व मंत्री महेंद्र नारायण यादव का जन्म 23 दिसंबर 1942 को कटिहार के मनसाही मोहनपुर गांव में हुआ था। उनके पिता स्व. गौरी नारायण यादव पेशे से किसान थे। महेंद्र नारायण यादव वो पांच बार कटिहार जिले के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र विधायक रह चुके हैं।


