ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly Election 2025 : पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान, 3.75 करोड़ मतदाता करेंगे वोटिंग; जानिए इन सवालों का जवाब Bihar News: नीतीश कुमार को फिर से CM बनाने के लिए मंत्री अशोक चौधरी और JDU महासचिव रंजीत झा पहुंचे बाबा दरबार...रूद्राभिषेक कर मांगा जीत का आशीर्वाद Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव में पहली बार वोटिंग करेंगे इतने GEN-Z, चुनावी नतीजे पर क्या पड़ेगा असर? Bihar News: बिहार में बाल सुधार गृह से एक दर्जन बच्चे फरार, गार्ड पर हमला कर दीवार फांदकर भागे; अबतक पांच पकड़े गए Bihar News: बिहार में बाल सुधार गृह से एक दर्जन बच्चे फरार, गार्ड पर हमला कर दीवार फांदकर भागे; अबतक पांच पकड़े गए Mokama Violence : मोकामा के वोटरों की रक्षा करना गुनाह है क्या ? शव यात्रा में एक समाज को टारगेट कर गालियां दी गई, बोले ललन सिंह- भूरा बाल साफ़ करो वाला शासन लाना चाहते हैं तेजस्वी ? Bihar Election 2025: ‘अभी दूध के दांत भी नहीं निकले, लालू का बेटा बहुत बोलता है’, ओवैसी का तेजस्वी पर बड़ा हमला Bihar Election 2025: ‘अभी दूध के दांत भी नहीं निकले, लालू का बेटा बहुत बोलता है’, ओवैसी का तेजस्वी पर बड़ा हमला Bihar Election 2025: वोटिंग से पहले राहुल गांधी का बड़ा दाव, क्या बदलेगा समीकरण या होगा बड़ा खुलासा? Munger Election : मुंगेर चुनाव में वोटिंग से पहले बड़ा उलटफेर, जन सुराज प्रत्याशी संजय सिंह भाजपा में शामिल, बदले चुनावी समीकरण

बिहार के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री की पहल, आर के सिंह के प्रयासों से आरा के विकास को मिल रही गति

1st Bihar Published by: Updated Tue, 15 Feb 2022 09:02:49 PM IST

बिहार के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री की पहल, आर के सिंह के प्रयासों से आरा के विकास को मिल रही गति

- फ़ोटो

DESK : केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह की पहल पर आरा-बक्‍सर फोर लेन, आरा-मोहनियां फोर लेन और आरा-सासाराम फोर लेन का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके साथ ही आरा-सासाराम फोर लेन का सम्‍पर्क आरा-मोहनियां फोर लेन के साथ तथा आरा-बक्‍सर फोर लेन के साथ किया जा रहा है। इसे बढ़ाकर कायम नगर तक ले जाकर आरा का रिंग रोड बनाने का कार्य भी केंद्रीय ऊर्जा मंत्री की पहल पर भारत सरकार के द्वारा स्‍वीकृत हो गया है।


इसके बाद कायम नगर से लेकर धरहरा पुल पार कर नई पूर्वारी गुमटी, जीरो माइल होते हुए  तैतरिया मोड़ तक पथ फोर लेन होना शेष रह जाता था। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से अनुरोध कर 98 करोड़ रुपए की लागत से उक्‍त अंश को फोर लेन कराने की योजना स्‍वीकृत करा ली है और इसका टेंडर भी हो गया है।केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह की पहल पर धरहरा पुल से लेकर शीश महल चौक-गोपाली चौक, शिवगंज मोड़, बड़ी मठिया होते हुए रेलवे स्‍टेशन तक के पथ को पथ निर्माण विभाग के द्वारा अधिग्रहण करने तथा उसके उत्‍थान के लिए पथ निर्माण विभाग की स्‍वीकृति मिल गयी है और टेंडर हो गया है।


केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने रमना मैदान के उन्‍नयन का भी निर्णय लिया है। इस मैदान को पटना के गांधी मैदान की तर्ज पर विकसित किया जायेगा। इस कार्य का का जिम्मा ऊर्जा मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम NTPC को दी गयी है। रमना मैदान से साइकिल स्‍टैण्‍ड, स्‍कूटर स्‍टैण्‍ड, टैक्‍सी स्टैण्‍ड आदि को हटा कर पूरे मैदान को विकसित किया जायेगा। मैदान की जो दीवारें क्षतिग्रस्‍त हो गयी हैं, उनका भी पुर्ननिर्माण किया जायेगा।


मैदान के अंदर चारों तरफ टहलने और दौड़ने के लिए ट्रैक बनाया जायेगा। मैदान में प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। NTPC के पदाधिकारियों ने रमना मैदान जाकर स्‍थल का निरीक्षण कर लिया है। योजना बनाने के बाद शहर के प्रबुद्ध नागरिकों के परामर्श से योजना को फाइनल किया जाएगा और फिर काम शुरु होगा। मैदान के बीच में स्थित स्‍टेडियम को धनुपरा में स्‍थानातरण कर वहां पर स्पोर्ट्स कम्पलेक्स का निर्माण किया जायेगा।


आरा शहर के सामने धरहरा चौक से लेकर नये ओवरब्रिज तक जो नहर है, उसके विकास हेतु केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने बिहार सरकार के सिंचाई मंत्री से बात कर योजना की स्‍वीकृति प्राप्‍त कर ली है। योजना का DPR तैयार कर सिंचाई विभाग को भेज दिया गया है। इस योजना के तहत इस नहर का विकास और सौंदर्यकरण किया जायेगा।कलैक्‍ट्रेटियट के पास जो तालाब है उसके बीच में हाई मास्ट लाइट भी लगायी जायेगी।