Hindi News / news / बिहार : लव मैरिज किया तो घर वालों ने नहीं अपनाया, ससुराल में...

बिहार : लव मैरिज किया तो घर वालों ने नहीं अपनाया, ससुराल में रह रहे युवक ने लगा ली फांसी

1st Bihar Published by: Rajiv Ranjan Updated Feb 20, 2022, 12:30:33 PM

बिहार : लव मैरिज किया तो घर वालों ने नहीं अपनाया, ससुराल में रह रहे युवक ने लगा ली फांसी

- फ़ोटो

MOTIHARI : अपनी ही गांव की एक लड़की से लव मैरिज करने के बाद लड़के के घर वालों ने जब उसे नहीं अपनाया तो उसने आत्महत्या कर ली. घटना मोतिहारी सीमावर्ती क्षेत्र से की है जहां घोड़ासहन थाना क्षेत्र के श्रीपुर पंचायत भवन के समीप बगीचे से एक 28 वर्षीय युवक का गले में फंदा लगा लिया. 


मृतक की पहचान घोड़ासहन थाना क्षेत्र के लैन गांव निवासी समीउल्लाह पिता नवी हसन के रूप में की गई है. उधर से गुजर रहे लोगों ने जब शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी है. घटना प्रेम विवाह करने से उत्पन्न विवाद बताई जा रही है.  


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक के द्वारा करीब 20 दिन पूर्व अपने गांव के ही लड़की से किया गया था. विवाह के बाद पिता के नामंजूरी के कारण युवक ससुराल में ही रह रहा था जो युवक को काफी नागवार गुजर रहा था. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है इससे आघात युवक ने खुदकुशी कर ली. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर  बुरा हाल है. पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुटी है.