ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के इन जिलों में इंडस्ट्रियल हब का निर्माण, रोजगार की आने वाली है बाढ़.. Bihar News: बिहार के इन जिलों में एयरपोर्ट का निर्माण, गया हवाई अड्डे को बनाया जाएगा इस मामले में खास.. ISM पटना में व्याख्यान का आयोजन: इसके माध्यम से युवाओं को मिला लैंगिक संवेदनशीलता का संदेश Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला...इस विभाग में 459 लिपिक की होगी बहाली..इन आंदोलनकारियों की पेंशन राशि में भारी वृद्धि अररिया में लूट की कोशिश नाकाम: एक्सीडेंट में घायल हुए दो बदमाश, ग्रामीणों ने हथियार के साथ पकड़ा Bihar Education News: 1st Bihar की खबर का बड़ा असर, भ्रष्टाचार में लिप्त A.E. की सेवा होगी समाप्त.. शिक्षा विभाग को भेजा गया प्रस्ताव, करप्शन की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी Patna News: पटना में स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रोन से होगी निगरानी Patna News: पटना में गंदगी फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, इस दिन से अभियान शुरू Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर क्यों तोड़ी जाती है दही हांडी? जानिए... इस परंपरा का इतिहास और महत्व Bihar News: बिहार में मिला इतने हजार करोड़ का खनिज, खजाने की ई-नीलामी की तैयारी में जुटी केंद्र सरकार

बिहार : महिला पर डंडा बरसाने वाले SHO को पद से हटाया, SP ने किया लाइन हाजिर

1st Bihar Published by: Saurav Updated Mon, 01 Jan 2024 03:25:23 PM IST

बिहार : महिला पर डंडा बरसाने वाले SHO को पद से हटाया, SP ने किया लाइन हाजिर

- फ़ोटो

SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी जिला अंतर्गत सुरसंड थाना के थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। जिसमें वह एक महिला पर लाठी बरसा रहे हैं। अब वीडियो सामने आने के बाद थानेदार की हर तरफ निंदा की जा रही है। इस वायरल वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि एक महिला पर थानेदार लगाातर डंडा बरसा रहे हैं। जबकि महिला बचने की काफी कोशिश रही है। लेकिन थानेदार डंडे पर डंडे बरसाते जा रहे हैं। अब भाजपा नेताओं ने इस वीडियो को शेयर करके पुलिस प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाया है। इसके जरिए सरकार पर भी निशाना साधा है। 


ऐसे में वीडियो वायरल होने के बाद अब सीतामढ़ी पुलिस कप्ताने ने थानेदार राजकिशोर सिंह पर कार्रवाई की है। सीतामढ़ी एसपी ने थानेदार के पद से हटाकर राजकिशोर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है. वहीं पुपरी एसडीपीओ को मामले की जांच का आदेश दिया है। इस वीडियो में खाकी वर्दी में एक पुलिस पदाधिकारी जिस बेरहमी से महिला पर डंडे चटका रहे हैं।  उससे लगता है कि वह किसी महिला को नहीं, बल्कि शातिर अपराधी पर डंडे बरसा रहे हैं। इस कारण सुरसंड पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है। 


बताया जाता है कि, सुरसंड प्रखंड की पठनपुरा पंचायत का एक लड़का और एक लड़की प्रेम प्रसंग में पिछले दिनों फरार हो गए थे। दोनों दो गांव के है। दोनों पक्षों से एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। कुछ दिन पहले लड़की के परिवार वाले उसे बरामद कर घर लाया था। तब लड़का भी घर लौट आया था। इस  मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी भी हुई थी। हालांकि, लड़की ने स्वेच्छा से लड़का के साथ जाने की बात कही थी। 


 इस बीच, खबर मिली है कि 27 दिसंबर 23 को दोनों पक्ष सुरसंड थाना पर पहुंचे थे। जहां लड़की पक्ष के लोग लड़का पक्ष को पीटने की जुगत में थे। इस दौरान थाना के बाहर भीड़ जमा हो गई थी और  लड़की पक्ष वाले लड़का पक्ष की चार पहिया वाहन को आंशिक रूप से क्षति भी पहुंचा दिया था। दोनों पक्षों के बीच बात बढ़ती और कोई अप्रिय घटना होती, इसे रोकने के लिए थानाध्यक्ष ने एक महिला पर डंडे बरसा दिया।


वहीं, इस मामले में पुपरी एसडीपीओ विनोद कुमार ने कहा कि गत दिन एक लड़की के अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने लड़की को बरामद कर ली थी।  पिछले दिनों लड़का और लड़की दोनों पक्षों के लोग थाना के बाहर जमा हो गए। दोनों पक्षों ने विवाद हो रहा था। भीड़ से विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो गई थी। इससे निबटने के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई की ग। 


उधर, इस मामले में सुरसंड थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि उन्होंने पहले दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन एक पक्ष मारपीट पर उतारू थे। इस कारण सड़क जाम हो गया और  विधि-व्यवस्था खराब होने के कारण बल प्रयोग करना मजबूरी बन गयी थी।