Hindi News / bihar / patna-news / पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि जांच एजेंसियों को कुछ तथ्य और प्रमाण मिले होंगे। उन्होंने न्याय प्रक्रिया में विश्वास रखने की अपील की और बदले की राजनीति के आरोपों को खारिज किया।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 07, 2026, 9:37:53 PM

बिहार न्यूज

दिल्ली से पटना लौटे चिराग - फ़ोटो सोशल मीडिया

PATNA: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली से पटना लौटने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि कही ना कही कुछ तथ्य सामने आए होंगे। कुछ ऐसे प्रमाण मिले होंगे जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गयी है।


चिराग पासवान ने आगे कहा कि हर किसी को न्याय प्रक्रिया में विश्वास रखना चाहिए। यदि पप्पू यादव को यह लगता है कि वो दोषी नहीं हैं तो यकीनन कोई उनके साथ गलत नहीं कर सकता। सरकार के द्वारा परेशान किये जाने के आरोप पर चिराग पासवान ने कहा कि उनके सहयोगी राजद जैसे दल ही ऐसा करते हैं, यदि आरजेडी सत्ता में रहती हैं।


उन्होंने कहा कि यदि कोई दोषी हैं तो उसे बख्सा नहीं जाएगा और अगर कोई बेगुनाह है तो उसके ऊपर आंच नहीं आएगा। पप्पू यादव का ने कहा है कि बदले की भावना से इस तरह का कदम उठाया जा रहा है। इस पर चिराग पासवान ने कहा कि आप सांसद है और बिना किसी आधार के सांसद के ऊपर कार्रवाई नहीं की जाएगी। यकीकन कही ना कही कुछ ना कुछ जांच एजेंसी को मिला होगा जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गयी है।