ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बेटे की मौत की खबर नहीं सुन पाई मां, सदमे से तोड़ दी दम Bihar assembly election 2025 : वोटिंग को लेकर बवाल, दबंग समर्थकों ने घर पर चढ़कर की मारपीट, एक घायल; मुख्य आरोपी गिरफ्तार Bihar election counting : मुजफ्फरपुर स्ट्रांग रूम विवाद: राजद के आरोपों पर मचा सियासी बवाल, प्रशासन ने बताया झूठ Patna Crime News: जुआ खेलने को लेकर युवकों में विवाद, आधी रात खूब हुआ ठांय-ठांय, दो गिरफ्तार Bihar Election 2025 : छोटे दलों का बड़ा इम्तिहान: NDA के लिए चिराग की रोशनी, तो तेजस्वी को चाहिए हाथ का मजबूत साथ; इसी से तय होगा सत्ता की कुर्सी Bihar News: बिहार में यहाँ पुलिस टीम पर हमला, 4 कर्मी घायल.. Patna Traffic Plan: मतगणना के दिन पटना में बंद रहेंगे यह रुट, सुरक्षा व्यवस्था भी टाइट; जाने लें वैकल्पिक मार्ग Bihar Election 2025 : मतगणना से पहले तेजस्वी का मिशन काउंटिंग, आरजेडी प्रत्याशियों को दिए सख्त निर्देश; जानिए क्या है प्लान Bihar News: बिहार से यहां के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, भीड़ से यात्रियों को मिलेगी राहत Road Accident: शादी से लौट रहे टेंपो और ट्रक की टक्कर, मौके पर महिला की मौत; 8 घायल

बिहार में अगले 72 घंटे में दस्तक देगा मानसून, उत्तर बिहार में अच्छी बारिश के संकेत

1st Bihar Published by: Updated Fri, 10 Jun 2022 02:58:26 PM IST

बिहार में अगले 72 घंटे में दस्तक देगा मानसून, उत्तर बिहार में अच्छी बारिश के संकेत

- फ़ोटो

PATNA: बिहार में मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 72 घंटों मे मानसून बिहार में दस्तक दे सकता है। मानसून पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी पहुंच चुका है। पूर्णिया में प्री-मानसून की बारिश होने से इसके संकेत मिले हैं। प्रदेश के उत्तरी भाग में गुरुवार को हुई बारिश मानसून के लिए अनुकूल साबित हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 11 से 13 जून के बीच मानसून बिहार में दस्तक दे सकता है।


गुरुवार को बक्सर, गया और पूर्वी चंपारण को छोड़ दें तो राज्य के अन्य भागों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। दक्षिण भागों में पछुआ हवा की मजबूत स्थिति के कारण राजधानी पटना समेत दक्षिणी भाग में उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना रहेगा जबकि उत्तर बिहार में बारिश के कारण तापमान में सामान्य रहने की उम्मीद है।


मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर और भागलपुर के कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले चार दिनों के लिए इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।