Hindi News / news / बिहार में बदला मौसम का मिजाज़, 27 जिलों में एक साथ अलर्ट जारी...

बिहार में बदला मौसम का मिजाज़, 27 जिलों में एक साथ अलर्ट जारी

1st Bihar Published by: Updated Sep 24, 2022, 12:35:22 PM

बिहार में बदला मौसम का मिजाज़, 27 जिलों में एक साथ अलर्ट जारी

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। बिहार के 27 जिलों में एक साथ मौसम का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से तेज हवा, ठनका और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 




जिन जिलों के लिए विभाग ने अलर्ट जारी किया है उसमें सीतामढ़ी, पटना, वैशाली, शिवहर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, नवादा, जहानाबाद, गया, खगड़िया, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, मुंगेर, जमुई, सहरसा शामिल है। राजधानी पटना में मौसम सुहाना बना हुआ है। काले बादल छाने के बाद मौसम का मिजाज़ बदला-बदला लग रहा है। 




वहीं, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, किशनगंज, बांका, कटिहार, भागलपुर में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में भारी बारिश तो कहीं बूंदा-बांदी के आसार जताए जा रहे हैं। साथ ही लोगों से अपील किया गया है कि वे खराब मौसम में अपने-अपने घरों में रहें।