Mokama Election 2025 : अनंत सिंह के गिरफ्तारी के बाद मैदान में आएगी नीलम देवी, दिल्ली से मोकामा बुलाए जाने की आ रही खबर;जानिए कितना पड़ेगा असर Bihar Election 2025: PM मोदी के रोड शो से पहले पोस्टरों और होल्डिंग से सजा पटना, NDA का चुनावी जोश बढ़ा Lalu Prasad Yadav Controversy: ‘महाकुंभ’ को फालतू बताने वाले लालू यादव ने मनाया हैलोवीन, भाजपा भड़की; कहा- "बिहार के लोगों, मत भूलो कि आस्था का मजाक...” Mokama Assembly : जानिए अनंत सिंह और दुलारचंद यादव भिडंत की एकदम सच्ची कहानी, कैसे और क्या हुआ; 'छोटे सरकार' का रोल क्यों हुआ अहम Bihar Weather: बिहार के दर्जन भर जिलों में आज भी बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट जारी Anant Singh Arrested: दुलारचंद यादव की हत्या से लेकर अनंत सिंह की गिरफ्तारी तक..., समझिए मोकामा में अदावत की पूरी कहानी Bihar Election 2025: मोकामा में प्रत्याशी समर्थक की हत्या के बाद कड़ा हुआ प्रशासन अलर्ट, अवैध हथियारों और अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के दिए आदेश Bihar News: बिहार के इस रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, खर्च किए जाएंगे ₹25 करोड़ Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में आज का सुपर संडे: पीएम मोदी का पटना में रोड शो, राहुल गांधी बेगूसराय-खगड़िया रैली से करेंगे पलटवार Anant Singh Arrest: “सत्यमेव जयते, मैं नहीं...अब चुनाव मोकामा की जनता लड़ेगी”, गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह का पोस्ट वायरल
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 21 Apr 2024 08:39:43 PM IST
- फ़ोटो
MADHEPURA: बिहार के मधेपुरा जिले में भैंस के लिए एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गयी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। हत्या का आरोप मृतक के सौतेले भाई पर लगा है जो घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है। इस मामले में 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।
हत्या की घटना मधेपुरा के 8 नंबर वार्ड स्थित आदर्श नगर इलाके की मुहल्ले की है। जहां सौतेले भाई की हत्या एक भैंस के लिए कर दी गयी। भैंस बेचने को लेकर उमेश यादव के सौतेले बेटों के बीच विवाद हुआ था। भैंस खरीदने आए व्यापारी के साथ ही इसे लेकर बकझक होने लगी। अचानक बात इतनी बढ़ गयी की 25 वर्षीय अखिलेश यादव की हत्या चाकू मारकर कर दी गयी।
मामले में मृतक के पिता समेत कुल 7 लोगों के खिलाफ मृतक की पत्नी ब्यूटी ने केस दर्ज कराया है। मृतक की पत्नी ने बताया कि घर पर भैंस खरीदने वाला आया हुआ था। उससे उनकी सास अनीता देवी बात कर रही थी तभी सौतेला भाई रुपेश वहां आ धमका और उनके पति अखिलेश को जान से मारने की धमकी देने लगा और परिवार के अन्य सदस्यों को भी बुला लिया। जिसके बाद मिलकर उसके पति की चाकू घोंपकर मार डाला।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन शुरू की। मृतक की पत्नी के बयान पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। जिसके बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी उमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।