1st Bihar Published by: Updated Aug 09, 2022, 11:50:20 AM
- फ़ोटो
DESK: बिहार में नई सरकार बनाने की तैयारी पूरी दिख रही है। राबड़ी आवास में चल रही महागठबंधन की बैठक खत्म हो गया है। कांग्रेस और लेफ्ट ने अपने विधायकों का समर्थन पत्र तेजस्वी को सौंप दिया है। ऐसे में बिहार की सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा होनी शुरू हो गयी है कि अब चाचा-भतीजे की सरकार बनने जा रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नेता तेजस्वी यादव ने गृह विभाग और स्पीकर की मांग नीतीश कुमार से की है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि इस बार बिहार विधानसभा में स्पीकर आरजेडी का होगा।
वही नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा था। राजभवन से दो बजे का समय मिला है। विधायकों से मीटिंग के बाद नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने दोपहर दो बजे राजभवन जा सकते हैं।
वही राजद, कांग्रेस और लेफ्ट के विधायक मुख्यमंत्री आवास जाएंगे। महागठबंधन के साथियों के साथ अब से थोड़ी देर बाद तेजस्वी यादव एक अणे मार्ग के लिए रवाना होंगे। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महागठबंधन के साथियों का समर्थन पत्र सौपेंगे।
राजभवन और एक अणे मार्ग के पास हलचल बढ़ गयी है। सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। राज्यपाल फागू चौहान से मिलने का समय मिल गया है। नीतीश कुमार दोपहर दो बजे राजभवन जाएंगे। विधायक दल की बैठक के बाद जैसे ही यह पता कि मुख्यमंत्री राजभवन जाएंगे तो तमाम खेमों में हलचल तेज हो गयी है। चाहे वो बीजेपी हो या कांग्रेस या फिर लेफ्ट सभी पार्टियों में हलचल बढ़ गयी है।