1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Apr 20, 2023, 5:47:33 PM
- फ़ोटो
SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लड़कों की दर्दनाक मौत हो गई। दो बाइक की सीधी टक्कर में दोनों लड़कों की मौत मौके पर ही हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना रोहतास थाना क्षेत्र के तुंबा गांव की है।
मृतकों की पहचान ऊचैला गांव का निवासी रजनीश कुमार और अरविंद कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी तेज गति से आ रही दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना के बाद जबतक लोग मौके पर पहुंचे तबतक दोनों लड़कों की मौत हो चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर, अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।