1st Bihar Published by: 4 Updated Jul 13, 2019, 4:36:11 PM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार में सड़क निर्माण का कार्य जारी है. पथ निर्माण विभाग ने 4 जिलों में सड़कों के जीर्णोद्धार के लिए 33.90 करोड़ की राशि जारी की है. आपको बता दें पटना के राजवंशी नगर में सड़क निर्माण के लिए 2.15 करोड़ की राशि जारी की गई है. वहीं भभुआ में दो योजनाओं के लिए 14.11 करोड़ की राशि दी गई है. गया में दरघा नदी पर आरसीसी पुल के लिए 12.37 करोड़ और गोपालगंज में रतनसराय़-धरमपरसा रोड के लिए 5.27 करोड़ की राशि पथ निर्माण विभाग ने जारी की है.