Bihar Election 2025: हवाई प्रचार में भी आगे रही मोदी और नीतीश की जोड़ी, नेताओं ने की तूफानी रैलियां; जानिए रेस में कहां हैं राहुल और तेजस्वी Bihar Crime News: बिहार में वर्चस्व की लड़ाई में जमकर गोलीबारी; महिला के गले में लगी गोली, कई घायल Bihar Election 2025 : बिहार में पिछले 30 दिनों तक खूब सुनाई पड़े "जिंदाबाद के नारे", चुनाव में किन मोर्चे पर गरजे बड़े- बड़े नेता; इस बार क्या रही पूरी चुनावी कहानी Bihar News: बिहार में ठगों ने रिटार्यड बैंककर्मी को लगाया लाखों का चूना, कहीं आप भी तो नहीं करते ऐसी गलती.. Bihar Election 2025: NDA के नताओं ने जमकर उड़ाए हैलिकॉप्टर, अब यहां हो गई नीतीश और मोदी से बड़ी चूक; जानिए क्या है पूरी खबर Bihar Election 2025 : बिहार में खत्म हुआ चुनावी शोर, तेजस्वी और राहुल से अभी ही बहुत आगे निकलें नीतीश; इस बार भी कर लेंगे किला फतह Bihar Election 2025 : नीतीश और मोदी का विकास या तेजस्वी और राहुल का MY समीकरण, बिहार चुनाव के दूसरे चरण में अबतक का क्या रहा है इतिहास Bihar Election 2025: चंपारण की सीटों पर जोरदार मुकाबला, सत्ता का गणित तय करेगी इस क्षेत्र की जनता Bihar Election 2025 : दूसरे चरण में नीतीश मिश्र और नीरज कुमार समेत 12 मंत्रियों का फैसला, कल EVM में कैद होगी किस्मत Bihar News: बिहार में JDU कार्यालय के बाहर मारपीट से मचा बवाल, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप
1st Bihar Published by: Updated Fri, 30 Dec 2022 09:52:55 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में 17 नगर निकाय चुनाव नगर-निगमों में मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षद पदों की काउंटिंग सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। पहला अपडेट मुंगेर से निकल कर सामने आ रहा है। यहां नगर निकाय चुनाव के नतीजे सामने आने शुरू हो गए हैं। जिले के नगर निगम वार्ड एक से अंशु वाला और दो से मीना देवी पार्षद बनी हैं। वहीं, कटिहार से भी रुझान आ रहा है। यहां मेयर पद पर एमएलसी अशोक अग्रवाल की पत्नी ऊषा देवी अग्रवाल पहले राउंड में आगे हैं। उन्हें 5047 मत मिले हैं, जबकि बरारी विधायक विजय सिंह की पत्नी प्रेमलता देवी को 1011 और पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री राम प्रकाश महतो की धर्मपत्नी मीना देवी को1278 वोट मिला है। वहीं सीतामढ़ी नगर निगम में सुवंश राय चौथे राउंड में आगे चल रहे हैं।
बता दें कि, राज्य निर्वाचन के तरफ से इस बार सभी स्ट्रांग रूम को डिजिटल लॉक किया गया है। कैंडिडेट कहीं से भी स्ट्रांग रुम की स्थिति पर नजर रख सकेंगे। स्ट्रांग रूम में कैमरे भी लगाए गए हैं। मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या एक से संतोष कुमार सिंह पांच वोट से चुनाव जीत गए हैं। उन्हें 378 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी शबाना बेगम को मात्र 373 वोट ही मिल सके। वहीं, वार्ड दो से सीता देवी विजयी हुई। वार्ड संख्या तीन से मालती देवी ने जीत दर्ज की है। मतगणना केंद्र के बाहर विजेता प्रत्याशियों के समर्थक खुशी मनाते दिख रहे हैं।
इसके आलावा आरा नगर निगम में वार्ड 1 से कौसर जहां जीती है। इसके साथ ही वार्ड 2 से किरण देवी जीती वार्ड 3 से गुलशन खातून जीती वार्ड 4 से लालपरी देवी जीती है। पटना नगर निगम के निर्वाचन पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने मतगणना शुरू करने का निर्देश दे दिया है। उन्होंने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हो गई है। स्ट्रांग रूम खोल दिए गए हैं। मतगणना शुरू हो गई है। पटना में सुबह आठ बजे से एएन कालेज केंद्र पर वार्ड पार्षद, उपमुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद को पड़े मतों की गणना होनी है।
इस बार सभी स्ट्रांग रूम को डिजिटल लॉक किया गया है। कैंडिडेट कहीं से भी स्ट्रांग रुम की स्थिति पर नजर रख सकेंगे। स्ट्रांग रूम में कैमरे भी लगाए गए हैं। जब भी स्ट्रांग रूम को खोला जाएगा, तब सभी कैंडिडेट के पास अलार्म चला जाएगा। इससे ट्रांसपेरैंसी आएगी और अकाउंटबिलिटी होगी । इस बार सर्विलांस के माध्यम से इस पर नजर रखी जाएगी। राज्य में आखिरकार शुक्रवार दोपहर तक परिणाम आने के साथ ही नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया पूरी तरह से संपन्न हो जाएगी। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है।
गौरतलब हो कि, 23 जिलों के 17 नगर निगम क्षेत्र, दो नगर परिषद क्षेत्र और 49 नगर पंचायतों का परिणाम आएगा। 28 दिसंबर को 1665 पदों के लिए मतदान हुआ है। 1529 वार्ड पार्षद, 68 उप मुख्य पार्षद, 68 मुख्य पार्षद पद के लिए किस्मत आजमा रहे कुल 11127 प्रत्याशियों के दिल की धड़कनें तेज हो गई है। इसमें महिला प्रत्याशी 5973 और पुरुष प्रत्याशी 5154 हैं। वहीं, 14 वार्ड पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।