Hindi News / news / सिपाही बहाली में चयनित 60 उम्मीदवार अयोग्य घोषित, अब 1248 उम्मीदवारों की होगी...

सिपाही बहाली में चयनित 60 उम्मीदवार अयोग्य घोषित, अब 1248 उम्मीदवारों की होगी नियुक्ति

1st Bihar Published by: Updated Jan 31, 2020, 4:13:17 PM

सिपाही बहाली में चयनित 60 उम्मीदवार अयोग्य घोषित, अब 1248 उम्मीदवारों की होगी नियुक्ति

- फ़ोटो

PATNA : केंद्रीय चयन परिषद ने सिपाही भर्ती में अयोग्य घोषित किये गए कुल 60 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। पटना हाईकोर्ट के निर्देश पर जारी किए गए इस रिजल्ट में कुल 60 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। केंद्रीय चयन परिषद की तरफ से सिपाही भर्ती में कुल 1308 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था लेकिन कोर्ट के आदेश को देखते हुए इनमें से 60 को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। 60 उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित करने के बाद कुल 1248 अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए अनुशंसा की गई है।

देखें अयोग्य घोषित अभ्यर्थियों की सूची