Hindi News / news / Bihar Teacher News: अबतक 60 हजार से अधिक शिक्षकों ने ट्रांसफर के लिए...

Bihar Teacher News: अबतक 60 हजार से अधिक शिक्षकों ने ट्रांसफर के लिए दिए आवेदन, सबसे ज्यादा इसे बनाया आधार, जानें...

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Dec 10, 2024, 12:00:58 PM

Bihar Teacher News: अबतक 60 हजार से अधिक शिक्षकों ने ट्रांसफर के लिए दिए आवेदन, सबसे ज्यादा इसे बनाया आधार, जानें...

- फ़ोटो

Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग ने विशेष परिस्थिति में शिक्षकों के स्थानांतरण की व्यवस्था लागू किया है. इस नियम के तहत 10 दिसंबर तक 60 हजार 205 शिक्षकों ने ट्रांसफर के लिए आवेदन दिए हैं. जिसमें सबसे अधिक वैसे शिक्षक हैं जिन्होंने वर्तमान पोस्टिंग को काफी दूर बढ़कर तबादला के लिए आवेदन दिया है.

शिक्षा विभाग ने रिलीज किया डेटा 

शिक्षा विभाग की तरफ से जो डेटा जारी किया गया है, उसमें कहा गया है कि 10 दिसंबर तक 6205 शिक्षकों ने ट्रांसफर के लिए आवेदन दिया हैं. कैंसर रोग को आधार बनाकर 271 शिक्षकों ने स्थानांतरण का आवेदन दिया है. वहीं गंभीर बीमारी के 790, SELF APPOINTED ON THE BASIS OF SPL ABLED के 2454 आवेदन हैं. मेंटल के 481, विधवा और तलाकशुदा शिक्षिका के 416, पति-पत्नी पोस्टिंग के आधार पर 5500 आवेदन आए हैं. स्कूल में पोस्टिंग को दूरी बताकर स्थानांतरित करने के 50,293 आवेदन मिले हैं. 

5.45 लाख शिक्षकों में 60 हजार आवेदन मिले 

शिक्षा विभाग की तरफ से बताया गया है कि कुल 5 लाख 45 हजार 170 शिक्षकों में 60 हजार से अधिक टीचर्स ने स्थानांतरण के लिए आवेदन दिया है.