Hindi News / news / बिहार : तेल गोदाम में लगी आग, चपेट में आए कई घर, दमकल...

बिहार : तेल गोदाम में लगी आग, चपेट में आए कई घर, दमकल की गाड़ियां पहुंची

1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Apr 18, 2023, 8:31:42 AM

बिहार : तेल गोदाम में लगी आग, चपेट में आए कई घर, दमकल की गाड़ियां पहुंची

- फ़ोटो

PATNA: बिहार की राजधानी पटना के एक तेल गोदाम में मंगलवार की सुबह भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की 12 गाडियां मौके पर पहुंच गई है। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।


मिली जानकारी के अनुसार,पटना सिटी के मंगल तालाब के पास तेल गोदाम में भीषण आग लग गई। इससे लोगों में अफरा तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि जिस समय गोदाम में आग लगी us समय कोई भी कर्मी गोदाम के अंदर नहीं था। इस आगलगी की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़िया मौके पर पहुंची। हालांकि, तंग गलियों के कारण उसे भी काफी काठनाई उठानी पड़ी। लेकिन, इसके बाबजूद आग की लपटों ने आसपास के कई घरों को अपने कब्जे में ले लिया है।


बताया जा रहा है कि, रिफाइंड तेल के गोदाम में मंगलवार तड़के करीब सवा 5 बजे आग भड़की। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटें दूर से ही दिखने लगी। अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।