Hindi News / news / Bihar Transfer Posting: बिहार प्रशासनिक सेवा के 29 अधिकारियों का तबादला, इस जिले...

Bihar Transfer Posting: बिहार प्रशासनिक सेवा के 29 अधिकारियों का तबादला, इस जिले में नए DM की तैनाती; SDO की भी हुई पोस्टिंग

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 27, 2024, 7:15:53 PM

Bihar Transfer Posting: बिहार प्रशासनिक सेवा के 29 अधिकारियों का तबादला, इस जिले में नए DM की तैनाती; SDO की भी हुई पोस्टिंग

- फ़ोटो

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के प्रशासनिक गलियारे से आ रही है, जहां बिहार प्रशासनिक सेवा के 29 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है।


दरअसल, नीतीश सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 29 अधिकारियों का तबादला किया है। गोपालगंज में नए जिलाधिकारी की पोस्टिंग की गई है। समाज कल्याण विभाग के निदेशक प्रशांत कुमार सी.एच. को गोपालंगज का नया डीएम बनाया गया है। 


वहीं जहानाबाद में नए अनुमंडल पदाधिकारी की पोस्टिंग हुई है। सारण के वरीय उपसमाहर्ता राजीव रंजन सिंह जहानाबाद के एसडीओ होंगे जबकि जहानाबाद के एसडीओ विकास कुमार को स्थानांतरित कर पटना का वरीय उप समाहर्ता बनाया गया है।


वहीं पूर्वी चंपारण की वरीय उप समाहर्ता रश्मि सिंह को आरा सदर का एसडीओ बनाया गया है। पटना के वरीय उप समाहर्ता सतीश रंजन को सुपौल का जिला भू अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है। शशांक राज को जहानाबाद का जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अजमल खुर्शीद को कटिहार का जिला भू अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है।