Hindi News / news / बिहार विधानसभा परिसर में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

बिहार विधानसभा परिसर में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 18, 2023, 5:49:09 PM

बिहार विधानसभा परिसर में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

- फ़ोटो

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बिहार विधानसभा परिसर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।


दरअसल, बिहार विधानसभा परिसर में स्थित गैराज में बिजली का ट्रांसफार्मर फटने से यह आग लगी थी लेकिन विधानसभा के कर्मचारियों की सजगता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। अगलगी की इस घटना में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।


बता दें कि बिहार में बढ़ती गर्मी और लू के कारण अलग-अलग जिलों से अगलगी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पिछले कुछ दिनों में राज्यभर में हुई अगलगी की घटनाओं में कई लाख की संपत्ति का नुकसान हो चुका है।