Hindi News / news / Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी,...

Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी, लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत

1st Bihar Published by: Updated Jun 06, 2022, 8:29:21 AM

Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी, लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत

- फ़ोटो

PATNA: बिहार में मौसम का उलट फेर लगातार बना हुआ है। वहीं, प्रदेश के दक्षिणी भागों में पछुआ तो उत्तरी भागों में पूर्वी हवा जारी है। इसके प्रभाव से तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। प्रदेश के दक्षिणी भाग में तापमान में वृद्धि होने से चिपचिपाती गर्मी से लोग कई परेशान है। तो कहीं उत्तरी भाग में पुरवा के मौसम सामान्य बना हुआ है। 


48 घंटों तक उमस भरी गर्मी बानी रहेगी

मौसम विज्ञान केंद्र पटना की माने तो प्रदेश के दक्षिणी भागों के 19 जिलों में अगले 48 घंटों तक उमस भरी गर्मी बानी रहेगी। इस दौरान तापमान 42-44 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं। जबकि रविवार को पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री की वृद्धि के साथ 38.8 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं,  45.1 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद प्रदेश में सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। 


10 जिलों में अलर्ट जारी 

चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र पूर्वी उत्तरप्रदेश और इसके आसपास के इलाकों में बने होने के कारण 10 जिलों के मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, समेत भागलपुर में गर्जन, बिजली के साथ मध्यम स्तर पर बारिश के आसार है। इन जगहों पर येलो अलर्ट जारी करते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहने का निर्देश दिया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान किशनगंज जिले के अधिकांश हिस्सों में बारिश दर्ज की गई।


स्थान          अधिकतम  

  • पटना              38.8
  • भागलपुर         36.0
  • वैशाली            37.9
  • रोहतास           44.8
  • औरंगाबाद         45.1
  • गया               44.1
  • जमुई              39.7
  • शेखपुरा           39.4
  • वैशाली           37.9
  • समस्तीपुर        34.4
  • सहरसा           35.5
  • सबौर             35.4
  • कटिहार           32.4
  • फारबिसगंज       30.2 
  • बांका              37.7
  • पूर्वी चंपारण        35.0