Hindi News / news / Bihar Weather: राज्यों में तापमान में गिरावट के बाद भी उमस जारी, लोगों...

Bihar Weather: राज्यों में तापमान में गिरावट के बाद भी उमस जारी, लोगों को सता रही गर्मी

1st Bihar Published by: Updated Jun 05, 2022, 7:37:07 AM

Bihar Weather: राज्यों में तापमान में गिरावट के बाद भी उमस जारी, लोगों को सता रही गर्मी

- फ़ोटो

PATNA: राजधानी पटना समेत कई राज्यों में तापमान में गिरावट के बाद भी शनिवार को उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। पटना में तापमान करीब चार डिग्री का गिरावट हुआ है इसके बाद भी उमस बरकरार है। बीते दिन पटना का तापमान शुक्रवार के 41.7 डिग्री से घटकर 38 डिग्री पर आ गया। जबकि दक्षिण बिहार के जिलों में तापमान में वृद्धि होने से लोगों की परेशानियां और बढ़ गई है। उत्तर बिहार के कुछ जिलों में माध्यम बारिश से तापमान में कमी आई है। अररिया और कटिहार समेत कई जिलों में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। 


पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान बक्सर जिले में दर्ज किया गया है। यहां का तापमान पिछले एक दिन में दो डिग्री बढ़कर 45.6 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि दूसरे स्थान पर औरंगाबाद रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को यहां 44.4 डिग्री तापमान था। इसी तरह गया के तापमान में भी वृद्धि हुई है। रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन में तापमान शुक्रवार को 41.8 डिग्री से बढ़कर 44.4 डिग्री तक पहुंच गया। शुक्रवार को गया के तापमान 43.3 डिग्री में बढ़ोतरी होकर यह 43.7 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को भी सूबे का मौसम तल्ख रहेगा। उमस से लोगों को राहत मिलेगी। 


शहरों का तापमान

  • पटना            38.0
  • गया              43.7
  • दरभंगा          35.2
  • बक्सर           45.6
  • हरनौत          40.1
  • डेहरी            44.4
  • औरंगाबाद     45.0
  • भागलपुर       35.0
  • पूर्णिया           32.7
  • मुजफ्फरपुर    35.8
  • बांका            37.5
  • कटिहार        31.6
  • अररिया         29.9