1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 31, 2024, 1:16:54 PM
- फ़ोटो
PATNA : दिल्ली के रामलीला मैदान में आज विपक्षी INDIA ब्लॉक एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन कर रहा है। विपक्षी ने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ का उद्देश्य किसी व्यक्ति की रक्षा करना नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाना है। इस रैली में विपक्ष के तमाम बड़े नेता मौजूद हैं। वहीं,अब इस रैली को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बड़ा तंज किया है। उन्होंने कहा है कि -यह लोग लोकतंत्र को कमजोर करने वाले लोग हैं।
दरअसल, तेजस्वी के भाजपा पर तंज का जवाब देते हुए सिन्हा ने कहा कि- वो खुद भाजपा में आकर देख लें उनका दाग नहीं धुलने वाला। लालू यादव पहली बार भाजपा के समर्थन से ही सीएम बने थे। लेकिन, वो गरीबों की मसीह बनकर गरीबों को लूट लिया। गरीबों की गढ़ी कमाई को लूट तो उनका दाग कहां मिट सकता है।
वहीं, दिल्ली में विपक्ष की रैली पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने निशाना साधते हुए कहा कि- ये लोग लोकतंत्र को कमजोर करने वाले लोग हैं। ये वही लोग थे जो कभी राजनीति में सुशासन की बात करते थे, आज भ्रष्टाचार किये जा रहे हैं। ये भ्रष्टाचार मुक्त भारत की बात करने वाले आज चतुराई की राजनीति करके अपना चरित्र हनन कर रहे हैं।
इसके आगे सिन्हा ने कहा कि - ऐसे लोग जो भ्रष्टाचार मुक्त भारत की बात करते थे। भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संकल्प लेकर नकली थे। आज ये लोग जातिवादी राजनीति और भ्रष्टाचार युक्त भारत का संकल्प लेकर एकजुटता प्रदर्शित कर रहे हैं। इन लोगों ने बिहार में संकल्प लिया था कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाएंगे और जाति विहीन समाज बनाएंगे। लेकिन, आज बिहार में जातीय जहर का लहर फैला हुआ है।
सिन्हा ने कहा कि, जब न्यायिक संस्था इन लोगों पर कार्रवाई कर रही है तो परेशान हो रहे हैं। इन्हें संविधान और न्यायालय पर भी विश्वास नहीं तो यह लोग राजनीति कैसे कर रहे हैं। इनलोगों को खुद समझना चाहिए कि ये लोग किस वजह से और क्या नीति लेकर राजनीति कर रहे हैं। इसपर हर बातों पर खुद विचार करना चाहिए।