Hindi News / news / बीजेपी नेता हेमंत सोरेन से मिली, रेप की कोशिश करने वाले BJP MLA...

बीजेपी नेता हेमंत सोरेन से मिली, रेप की कोशिश करने वाले BJP MLA ढुलू महतो पर कार्रवाई की मांग

1st Bihar Published by: Updated Feb 05, 2020, 8:04:04 PM

बीजेपी नेता हेमंत सोरेन से मिली, रेप की कोशिश करने वाले BJP MLA ढुलू महतो पर कार्रवाई की मांग

- फ़ोटो

DHANBAD: विवादों में रहने वाले बाघमारा के बीजेपी विधायक ढुलू महतो की परेशानी बढ़ सकती है. महतो पर रेप की कोशिश का आरोप लगाने वाली बीजेपी की महिला नेता ने आज  सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान कार्रवाई की मांग की है.

बीजेपी बचाती रही

महिला ने आरोप लगाया कि बीजेपी जब तक सरकार में रही अपने विधायक को बचाती रही. अब आपसे उम्मीद है कि मुझे इंसाफ मिलेगा. हेमंत सोरेन ने धनबाद पहुंचे हुए थे. इस दौरान वह सर्किट हाउस में रूके हुए थे. इस दौरान ही महिला ने मुलाकात की.

ढुलू महतो पर बीजेपी नेत्री ने लगाया था आरोप

बीजेपी नेत्री ने महतो पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश का आरोप लगाया था. यह शिकायत 28 नवंबर, 2018 को ऑनलाइन की गयी थी. बीजेपी नेत्री का कहना था कि ढुलू महतो ने उसे मानसिक प्रताड़ना भी दी. जिसके बाद केस दर्ज नहीं होने पर वह कोर्ट चली गई थी. जिसके बाद कोर्ट ने डीजीपी और धनबाद एसएसपी जवाब तलब किया था. यह मामला रांची हाईकोर्ट भी पहुंचा है. बता दें कि बीजेपी की महिला नेता ने महतो पर यह भी आरोप लगाया था कि एक गेस्ट हाउस में उसके साथ अश्लील हरकत की थी और वह भागकर अपनी जान बचाई थी.