1st Bihar Published by: 3 Updated Wed, 10 Jul 2019 08:55:09 AM IST
- फ़ोटो
DESK : तमंचे पर डिस्को वाले फिल्मी सॉन्ग ने खूब धूम मचाई थी लेकिन एक विधायक जी को यह गाना इतना पसंद आ गया कि वह खुद उसी स्टाइल में डिस्को करने लगे। हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के विधायक प्रणव सिंह चैंपियन की। उत्तराखंड के विधायक प्रणव सिंह चैंपियन का विवादों से पुराना नाता रहा है। बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने प्रणव सिंह चैंपियन ने अपनी पार्टी की इतनी किरकिरी करवा दी कि बीजेपी ने उन्हें दल से निष्कासित कर दिया था। अब विधायक प्रणव सिंह चैंपियन की नई तस्वीरें सामने आई हैं। हाथों में 4-4 हथियार लिए विधायक जी तमंचे पर डिस्को करते दिख रहे हैं। हाथों में जाम और हथियार से लैस विधायक जी के वीडियो में भारी गाली गलौज वाली भाषा भी है।