Hindi News / news / BJP नेता के बेटे ने की ख़ुदकुशी, फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या...

BJP नेता के बेटे ने की ख़ुदकुशी, फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

1st Bihar Published by: Updated Aug 24, 2021, 10:44:14 AM

BJP नेता के बेटे ने की ख़ुदकुशी, फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

- फ़ोटो

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बीजेपी नेता के बेटे ने फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली है. हालांकि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. 


घटना झारखंड की राजधानी रांची की है. जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के BJP नेता अरुण पांडेय के बेटे राहुल पांडेय ने आत्महत्या कर ली है. जानकारी के मुताबिक, रात में वह पूरी तरह नॉर्मल था. हर दिन की तरह वह घर में खाना खाकर रात में अपने रूम में सोने गया. 


सुबह पिता अरुण पांडेय मॉर्निंग वॉक करके लौटे तो देखा कि राहुल अभी तक सोकर नहीं उठा है. उन्‍होंने रूम का दरवाजा खटखटाया. रूम नहीं खुला तो परिजनों ने मिलकर दरवाजा तोड़ दिया. दरवाजा खोलने के बाद राहुल का शव पंखे से लटक हुआ मिला. 


मामले की सूचना मिलते ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी है. जगन्नाथपुर पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्ट्या से यह मामला आत्महत्या का लग रहा है. फिलहाल कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल पाएगा.