1st Bihar Published by: Updated Aug 23, 2022, 10:12:57 AM
- फ़ोटो
GAYA: गया के विष्णुपद मंदिर में सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री मोहम्मद इसराइल मंसूरी के प्रवेश को लेकर मचे बवाल के बीच अब हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य और बीजेपी विधायक हरी भूषण ठाकुर बचौल पर हमला बोला है। उन्होंने बचौल को बकलोल कह दिया है।
दानिश रिजवान ने कहा है कि गया के मंदिर में स्थानीय प्रभारी मंत्री मंदिर मोहम्मद इसराइल मंसूरी के प्रवेश को लेकर जिस तरह से हरी भूषण ठाकुर बकलोल जी का बयान आया है वह अपने आप में हास्यपद है। हिन्दू धर्म स्पष्ट तरीके से यह कहता है कि सभी धर्म एक हैं और वे एक साथ रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दोनों भारतीय एकता को तोड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनके ज़हरीली बयानबाजी से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
आपको बता दें, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया के विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे थे। उनके साथ मंत्री इसराइल मंसूरी भी मौजूद थे। विष्णुपद मंदिर में मुस्लिम की एंट्री से एक बार फिर नीतीश सरकार मुश्किलों में घिर गयी है। सोशल मीडिया पर इस बात की आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट्स भी आने लगे हैं। इस मौके पर मंसूरी ने कहा था कि मेरा संयोग है कि मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ विष्णुपद मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश किया।