Hindi News / news / सीवान में ईंट भट्ठा पर बमबारी, गोली लगने से एक की मौत, एसपी...

सीवान में ईंट भट्ठा पर बमबारी, गोली लगने से एक की मौत, एसपी ने थाना प्रभारी को किया सस्पेंड

1st Bihar Published by: 7 Updated Jun 27, 2019, 8:37:40 PM

सीवान में ईंट भट्ठा पर बमबारी, गोली लगने से एक की मौत, एसपी ने थाना प्रभारी को किया सस्पेंड

- फ़ोटो

SIWAN : बिहार में बढ़ते अपराध पर शिकंजा कसने में पुलिस विफल साबित हो रही है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है सीवान जिले से जहां एक ईंट भट्ठा पर बमबारी और गोलीबारी की गई है. अपराधियों ने एक युवक का मर्डर कर दिया है. एसपी ने इस वारदात को लेकर फौरन कार्रवाई करते हुए एमएच नगर थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है. पूरी वारदात जिले के एमएच नगर थाना इलाके के पियाउर की है. जहां एक ईंट भट्ठा पर अपराधियों ने बमबारी किया है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने अली अहमद नाम के व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी है. इस वारदात से पुरे इलाके में सनसनी फैली हुई है. वारदात को लेकर पुलिस के काम करने के तरीके पर सवाल खड़ा हो रहे हैं. घटना की जानकारी मिलते ही एसपी नवीन चंद्र झा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमएच नगर थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है.