1st Bihar Published by: Updated May 01, 2020, 8:16:11 AM
- फ़ोटो
PATNA : नगर विकास व आवास विभाग ने 255 अभियंताओं और परिवहन विभाग ने 90 वाहन निरीक्षक के पदों पर बहाली निकाली है. जिसके लिए इच्छुक कैंडिडेंट 2 जून तक आवेदन कर सकते हैं. वहीं परीक्षा शुल्क 25 मई तक जमा किया जा सकता है और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 4 मई से लेकर 18 मई तक की जाएगी. वहीं आयोग के कार्यालय में आवेदन की हार्ड कॉपी 10 जून तक पहुंच जाना चाहिए.
वहीं इनमें 192 सिविल इंजीनियर, 61 मैकेनिकल इंजीनियर और 2 विद्युत अभियंता के पद है. इस पद पर अप्लाई करने को इच्छुक कैंडिडेट BPSC के ऑफिसियल वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर सारी जानकारी ले सकते हैं.
वहीं परिवहन विभाग में 90 मोटर निरीक्षक की बहाली होगी. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 जून है. वहीं इसके लिए रजिस्ट्रेशन 11 से 26 मई तक किया जा सकता है. इसके लिए भी इच्छिक कैंडिडेट BPSC के ऑफिसियल वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर सारी जानकारी ले सकते हैं.