1st Bihar Published by: Updated May 10, 2022, 9:57:21 AM
- फ़ोटो
PATNA: BPSC पेपर लीककांड में EOU ने जांच में तेज़ी लाई है, जिसके बाद टीम को पहली गिरफ्तारी में सफलता मिली है। बड़हरा प्रखंड के बीडीओ जयवर्धन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। EOU की टीम ने आज सुबह कार्रवाई करते हुए उन्हें बड़हरा से गिरफ्तार किया है। फिलहाल BDO को गिरफ्तार कर पटना ले जाया गया है। बता दें कि वीर कुंवर सिंह कॉलेज स्थित परीक्षा केन्द्र पर मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात थे।