Hindi News / news / सड़क दुर्घटना की शिकार हुई दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी, दुल्हन की हुई मौत

सड़क दुर्घटना की शिकार हुई दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी, दुल्हन की हुई मौत

1st Bihar Published by: 7 Updated Jun 25, 2019, 9:35:18 PM

सड़क दुर्घटना की शिकार हुई दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी, दुल्हन की हुई मौत

- फ़ोटो

AURANGABAD : तेज रफ्तार के कहर ने एक नई दंपति का जीवन शुरू होने से पहले ही उसके जीवन की सारी खुशियां छीन ली. घर से बिदाई होकर अपने ससुराल जा रही एक नवविवाहिता की सड़क हादसे में मौत हो गई. जबकि इस घटना में दूल्हा गंभीर रूप से घायल है. इस घटना को लेकर दोनों ही परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई. पूरी घटना जिले के रिसियप थाना इलाके के दुमुहान पुल के पास एनएच 139 की है. जहां दूल्हे की गाड़ी और एक तेज रफ्तार ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस दर्दनाक सड़क हादसे में दुल्हन की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि इस घटना में दूल्हा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. उसे प्राथमिक इलाज के बाद मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. गाड़ी के ड्राइवर को भी हल्की चोटें आई हैं. घटना को लेकर दोनों ही घरों में चीत्कार मची हुई है. बताया जा रहा है कि ओबरा थाना इलाके के रहने वाले इंद्रदेव सिंह के बेटे बबलू सिंह की बारात नबीनगर के लखनपुर गांव निवासी अल्लाह सिंह की बेटी नेहा से संपन्न हुई थी. विदाई के बाद जब बारात वापस लौट रही थी तभी नवविवाहित जोड़े की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में मातमी सन्नाटा छा गया. औरंगाबाद से आकाश की रिपोर्ट